{"_id":"6a18a957e0f86218ff0d9e52","slug":"physical-altercation-over-refueling-dispute-fir-filed-against-eight-including-two-named-individuals-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160706-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोल भरवाने के विवाद में मारपीट, दो नामजद समेत आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोल भरवाने के विवाद में मारपीट, दो नामजद समेत आठ पर प्राथमिकी
Fri, 29 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के रगड़गंज स्थित पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान मारपीट हो गई। युवक, उसके चाचा और भाई घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरठा टोला बेलवनिया निवासी नितेश कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने रगड़गंज स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां पेट्रोल भरने वाला कर्मचारी लाइन तोड़कर अपने परिचितों को पहले पेट्रोल दे रहा था। विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। तहरीर के अनुसार, इसी दौरान कार्यालय से रविंद्र दूबे निवासी रगड़गंज बाजार कुसम्हा तथा पंप के मैनेजर क्याम मास्टर पांच-छह सहयोगियों के साथ पहुंचे और लाठी, डंडा व रॉड से हमला कर दिया।
आरोप है कि हमले में नितेश का सिर फट गया और उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नितेश के चाचा नंदलाल और लक्ष्मण प्रसाद को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में एक व्यक्ति के जबड़े में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं और पेट्रोल पंप पर इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। घटना का वीडियो क्लिप होने का भी दावा किया गया है। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।