{"_id":"69f8f92eaebf7b3d2001c051","slug":"physical-altercation-over-land-dispute-fir-registered-against-six-individuals-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159190-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, छह पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 05 May 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौवगावा गांव में जमीन विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सुरेंद्र यादव ने तहरीर दी कि उनके पटीदारों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि 27 अप्रैल की शाम मीना देवी गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर उनके पक्ष के विकास कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, खुशबू कुमारी और अयोध्या कुशवाहा एकजुट होकर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन इसरावती देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। विकास कुशवाहा ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज कराकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद