फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PHC found locked, MLA expresses displeasure

Kushinagar News: पीएचसी पर लटका मिला ताला, विधायक ने जताई नाराजगी

Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
PHC found locked, MLA expresses displeasure
कसया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार का शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विधायक पीएन पाठक ने निरीक्षण किया। मुख्य द्वार पर ताला मिला। न चिकित्सक मौजूद थे और न ही कोई कर्मचारी। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने भी केंद्र पर चिकित्सक और कर्मचारियों के नियमित नहीं आने की शिकायत की।
विज्ञापन

विधायक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि चिकित्सक और कर्मचारियों के नियमित रूप से नहीं मिलने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। विधायक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो शिकायत सही मिली। विधायक ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हाटा डॉ. अजय सिंह और राजस्व निरीक्षक शिव मुरारीलाल श्रीवास्तव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने केंद्र बंद रहने के कारणों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी व्यवस्था में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed