फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pharmacists also staged

फार्मासिस्टों ने धरना दिया

Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists also staged
फार्मासिस्टों ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के अधिकांश मेडिकल स्टोर्स पर फार्मेसी एक्ट के खुलेआम उलंघन के खिलाफ फार्मासिस्ट फाउंडेशन ने सोमवार को धरना दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देने के बाद इस संगठन से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष उमर अंसारी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इस संगठन के फार्मासिस्ट जनपद मुख्यालय पर पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

इनकी मांग थी कि जिले में संचालित सभी प्राइवेट हास्पीटल एवं नर्सिंग होम का नाम, पता, मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए, जिसमें फार्मासिस्ट का नाम, पता, रजिस्ट्रेशन नंबर और फार्मासिस्ट की फोटो अंकित हो। ग्राम सभा, सरकारी एवं निजी मेडिकल स्टोर्स पर भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन डाटा उपलब्ध कराया जाए, सभी प्राइवेट हास्पीटल, नर्सिंगहोम, रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट को मानक के अनुसार नियुक्ति पत्र देकर सम्मानजनक वेतन निर्धारित करते हुए तत्काल नियुक्त किया जाए। फार्मासिस्ट एक्ट के अनुसार ड्रग स्टोरेज, रख-रखाव व वितरण फार्मासिस्ट के जरिए कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में उपाध्यक्ष शंकर प्रजापति, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष अमजद अली, महामंत्री सुरेंद्र प्रताप कुशवाहा, कुलदीप जायसवाल, संजय राय, रामप्रवेश कुशवाहा, दिलीप शर्मा, वशिष्ठ कुमार गुप्ता, वशिष्ठ सिंह, अजय कुमार, राजकुमार कुशवाहा, अनिरुद्ध चौहान आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed