फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   petrol seller woman burnt

Kushinagar News: पेट्रोल बेच रही महिला झुलसी

Fri, 16 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
petrol seller woman burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के जटहां बाजार गांव में बृहस्पतिवार की शाम को एक दुकान में पेट्रोल देते समय आग लग गई। इससे दुकान चला रही एक 45 वर्षीय महिला शैल देवी बुरी तरह से झुलस गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।


बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे सेवक गुप्ता की 45 वर्षीय पत्नी शैल देवी अपनी दुकान में बैठी थी। इसी बीच एक ग्राहक आया और पेट्रोल मांगा। उस समय दुकान में दीपक जल रहा था। महिला ग्राहक को पेट्रोल दे रही थी। इसी बीच दीपक की लौ से पेट्रोल में आग लग गई। महिला अभी कुछ समझ पाती की तब तक लपट से साड़ी पकड़ ली। यह देख वहां मौजूद राहगीर व स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद महिला के शरीर एवं दुकान में लगी आग को बुझाया जा सका। तबतक सेवक की पत्नी शैल देवी बुरी तरह से झुलस चुकी थीं। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए । इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि पेट्रोल देते समय वहीं ढिबरी जल रही थी। लापरवाही के कारण महिला झुलस गई है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed