{"_id":"660dba9438fd844654031114","slug":"petrol-pump-employees-accused-of-misbehaving-with-female-professor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114976-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर महिला प्रोफेसर से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर महिला प्रोफेसर से बदसलूकी का आरोप
Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। महिला प्रोफेसर ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर रुपये वापस मांगने पर बदसलूकी का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा सोनीपत के महाविद्यालय में तैनात प्रोफेसर डॉ. अमृता ने तहरीर में बताया है कि वह परिवार के साथ कुशीनगर आई थीं। मंगलवार की देर रात मधुरिया चौहान पट्टी स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाईं। इसके बाद उन्होंने फोन-पे से 3168 रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि पैसा अभी नहीं आया है। पुन: भुगतान दीजिए, यदि दो बार रुपये मिलेगा, तो आपको वापस कर दिया जाएगा। उनके कहने पर दोबारा भुगतान कर दिया, लेकिन जब अयोध्या पहुंचीं तो, मोबाइल से 3168 दो बार भुगतान होने का मैसेज मिला। बुधवार को पेट्रोल पंप पर आकर अपना रुपया मांगा तो कर्मचारियों ने रुपये नहीं लौटाए और उनके साथ बदसलूकी भी की। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मालिक केशव पांडेय ने बताया कि बाहर हूं। ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।