{"_id":"57fa82d04f1c1b695228e229","slug":"people-worshiped-mother-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
kushinagar
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पूजा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन भी दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुआें की भीड़ देखते ही बन रही थी। दिन में बारिश के कारण पंडालों में कुछ घंटे के लिए सन्नाटा छाया रहा, लेकिन बारिश बंद होते ही सभी पंडाल श्रद्धालुआें से भर गया। शाम को आरती हुई, जिसमें दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
पडरौना नगर के छावनी स्थित महादेव मंदिर, मुगलपुरा, पडरौना नगर के सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, धर्मशाला रोड, दरबार रोड सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं। इसके अलावा मां वैष्णो का भव्य दरबार भी बुढ़िया माई मंदिर परिसर में बना है, जहां दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। रविवार को दिन के करीब दो बजे हुई बारिश से पंडालों में कुछ देर के लिए शांति रही, लेकिन उसके बाद फिर से चहल-पहल बढ़ गई। उसके बाद पूरी रात पंडाल जगमग रोशनी से जगमगाते रहे। वहीं, भक्तिगीतों से पंडालों की रौनक और भी बढ़ जा रही थी। शाम को आरती हुई, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बारिश ने उत्पन्न किया व्यवधान
लक्ष्मीगंज/मथौली बाजार। रामकोला क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में स्थापित दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुआें की भीड़ रविवार को भी लगी रही। हालांकि बारिश के कारण कुछ देर के लिए श्रद्धालुआें को असुविधा हुई, लेकिन उसके बाद रौनक फिर लौट आई। यही हाल मथौली बाजार में स्थापित दुर्गा पंडालों में भी रहा। वहां भी बारिश के कारण कुछ देर के लिए खलल उत्पन्न हुई, लेकिन श्रद्धालुआें की आस्था के आगे उसका कोई असर नहीं हुआ। लक्ष्मीगंज बाजार में श्रीराम चौक, खोटही रोड, सुनारी मुहल्ला, शिवमंदिर, इंटर कॉलेज रोड, बस स्टेशन रोड सहित कई स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। वहां रविवार को भी श्रद्धालु काफी संख्या में दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे थे। इसी तरह लालाछपरा, धोधरही, फूलवरिया, तरकुलवा, सपहां, रामपुरभाठ आदि गांवों में भी दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इसी तरह मोतीचक विकासखंड के मथौली बाजार, लोहेपार, अजीज नगर, झांगा बाजार, खैरेटवा, गंभीरपुर आदि बाजारों व गांवों में स्थापित दुर्गा पंडालों में भी पूरे दिन पूजा अर्चना होती रही। बारिश के कारण कुछ देर के लिए वहां भी व्यवधान उत्पन्न हुआ, लेकिन बाद में श्रद्धालुओं की भीड़ फिर से बढ़ गई।