फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People who returned home from Maha Kumbh were happy, said... never made such a journey

Kushinagar News: महाकुंभ से घर लाैटे लोगों में खुशी, बोले...ऐसी यात्रा कभी नहीं की

Sun, 02 Feb 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
People who returned home from Maha Kumbh were happy, said... never made such a journey
पडरौना। महाकुंभ में भगदड़-भीड़ और भूख-प्यास के बीच रविवार को घर पहुंचे श्रद्धालुओं को अपना शहर देख उनके चेहरे पर खुशी का अलग भाव दिखा। यात्रा करते-करते उनका बदन थक हारकर चूर होने के बाद भी अपनों को देख वह उत्साहित हो गए।
विज्ञापन

धक्का-मुक्की के बीच अपने शहर पहुंचने के बाद उनके जान में जान आई। उनका कहना था कि ऐसी यात्रा कभी नहीं की, महज प्रयागराज से घर आने में चार से पांच दिन लग गए।
विज्ञापन

लगातार पांच दिन भटकने के बाद अपने शहर लौटे श्रद्धालुओं की आपबीती जिसने भी सुनी वह आश्चर्य में पड़ गया। लोगों ने बताया कि बीते 28 जनवरी की आधी रात के बाद महाकुंभ में भगदड़ का दृश्य आंखों से ओझल नहीं हो रहा है। साथ चल रहे गांव और परिवार के लोग कब कहां गायब हो गए, कुछ पता ही नहीं चला। दुदही क्षेत्र के ठाढ़ीभार निवासी उमेश पांडेय, हाटा क्षेत्र के धर्मपुर निवासी छेदी मिश्र ने बताया कि मेला में धक्का-मुक्की ऐसी कि एक रास्ते से दूसरे रास्ते पर पहुंच जा रहे थे। मेला में जो जहां पहुंचा, वहीं फंस गया। अपनों का साथ तो एक झटके में छूट गया। न जाने कितने लोग अभी अपनों की तलाश में प्रयागराज में भटक रहे हैं। परिवार के साथ गए कई लोग भीड़ में अकेले हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 20 किलोमीटर से पैदल चलकर किसी तरह बस मिली। पुलिस वालों के सहयोग से बस में तो बैठ गए, लेकिन रास्ते-रास्ते में जगह जाम मिला। एक जगह जहां बस खड़ी हो जा रही थी, वहां से चार से पांच घंटे बाद ही आगे बढ़ रही थी। मछलीशहर, जौनपुर, मऊ और आजमगढ़ में सबसे अधिक भीड़ मिली। आजमगढ़ तक पहुंचने में ही लोगों को काफी समय लग गया। रात में गोरखपुर पहुंचे थे। इसके बाद सुबह पडरौना तक आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed