फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People suffering from jam in Khirkiya

खिरकिया में जाम से जूझे लोग

Mon, 10 Apr 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
People suffering from jam in Khirkiya
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
 पडरौना-जटहां मार्ग सोमवार को पूरे दिन जाम के हवाले रहा। इससे लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सड़क चौड़ी है और पुल संकरा हो गया है। बड़े वाहन आ जाने के कारण जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन

पडरौना-जटहां मार्ग पर स्थित खिरकिया बाजार में सुबह ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घंटों तक वाहन फंसे रहे। तेज धूप होने के कारण लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा। घंटों जाम लगने के बाद पुलिस का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा। पूर्णिमा के अवसर पर खिरकिया दुर्गा मंदिर में मेला भी लगा हुआ था। इसके कारण लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई थी। 
विज्ञापन

खिरकिया बाजार के भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी ने कहा कि बाजार में स्थित पुल जर्जर हो गया है, इसकी मरम्मत कराने के लिए लोगों ने आवाज उठाई थी, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण कोई सकारात्मक उपाय नहीं हो पाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन यादव, गिरिजा शंकर गुप्त, खलीकुज्जमा शेख सहित कई व्यापारियों का कहना है कि यह सड़क बिहार को जोड़ती है। पुल के दोनों तरफ सड़कें चौड़ी हो गई हैं, लेकिन बीच में मंदिर के पास स्थित पुल संकरा है, जिसके कारण प्रतिदिन यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों की मांग है कि पुल की मरम्मत हो जाए तो जाम की समस्या कुछ कम हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed