फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People staged a blockade in front of the Hata Gas Agency over gas-related issues.

Kushinagar News: गैस को लेकर हाटा गैस एजेंसी के सामने लोगों ने लगाया जाम

Sat, 04 Apr 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
People staged a blockade in front of the Hata Gas Agency over gas-related issues.
हाटा में गैस एजेंसी कब बाहर लगा जाम
हाटा। रसोई गैस की किल्लत से नाराज़ उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। गोपालपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए। गैस नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों को गोदाम से वितरण बंद कर केवल बुकिंग के आधार पर होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन हाटा क्षेत्र में इसका पालन नहीं हो पा रहा है। नतीजतन उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह भी एजेंसी पर 500 से अधिक लोग गैस लेने के लिए कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलिंडरर नहीं मिल रहा है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी संचालक राजेश भारती का कहना है कि कुछ लोग होम डिलीवरी व्यवस्था शुरू होने में बाधा डाल रहे हैं, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं पूर्ति निरीक्षक संतोष दुबे ने बताया कि जल्द ही होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारु रूप से लागू कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed