फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people protested to new transformer

ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
people protested to new transformer
नहीं बदला गया जला ट्रांसफॉर्मर, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर )। जरार फीडर से जुड़े गांव विशुनपुरा बुजुर्ग के टोला नोनिया पट्टी में 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। जले ट्रांसफॉर्मर को अब तक नहीं बदला गया है। उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग उठाई।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नोनिया पट्टी टोले में लगा ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले जल गया था। गांववालों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी, लेकिन बदलना तो दूर कोई देखने तक नहीं आ सका। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने विद्युत निगम के विरुद्ध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया जो अधिक भार होने के कारण आए दिन जल जाता है। यहां पर 100 केवी का ट्रांसफॅार्मर लगाया जाए। इस दौरान मिंकू अंसारी, असलम अंसारी, सरफराज, खुशबुद्दीन, रिंकू, छोटे, शाकिर, अमीरुल्लाह शाह, असजद, इरफान शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा।
‘उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में हो रही वृद्धि’
तमकुहीरोड। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र में बुधवार को पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। यहां 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड का शिकार हो गया था। इसकी क्षमता वृद्धि से फीडरों पर से लोड कम हो जाएगा और इनकमिंग ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र में सुमही संतपट्टी से लेकर अहिरौलीदान तक के 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली निगम की ओर से 10 और पांच एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर भी ओवरलोड का शिकार है। अब पांच एमबीए की जगह 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए केबिल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के जेई यशवंत कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि का कार्य बृहस्पतिवार सुबह तक पूरा करा लिया जाएगा। इस ट्रांसफॉर्मर के लग जाने से फीडरों पर लोड कम हो जाएगा और इनकमिंग ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इस दौरान गोरखपुर से आए जेई ट्रांसफॉर्मर दीपक राव, अशोक कुमार राय, महमूद, सुबोध शर्मा, रमेश चौहान, फिरोज आलम, सत्यप्रकाश तिवारी, दुर्गेश शर्मा सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed