{"_id":"610d39598ebc3ec388151845","slug":"people-protested-for-panchayat-secratary-appointment-kushinagar-news-gkp404584618","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने पंचायत सचिव की नियुक्ति के लिए किया प्रदर्शन
बनकटा बाजार (कुशीनगर )। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमही बुजुर्ग गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह गांव में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने गांव में पंचायत सचिव की तैनाती करने की मांग की।
ग्राम प्रधान मधुबन सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी के नहीं होने से लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, आवास, पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आदि लेने में परेशानी हो रही है। अभी तक ग्राम प्रधान का खाता नहीं खुल सका है। इससे गांव का विकास कार्य ठप पड़ा है। गांव के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र गांव में सचिव की तैनाती नहीं की जाती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन में जंगी गुप्ता, रमेश राय, वशिष्ठ प्रसाद, शारदा प्रसाद, भोला गौंड़, जय प्रकाश प्रजापति, रामभरोसा कुशवाहा, मधुबन सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। एडीओ पंचायत फाजिलनगर आरके राय ने बताया कि बहुत ही जल्द इस गांव में ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती कर दी जाएगी।