{"_id":"63cadb9a6a94df63562b1e88","slug":"people-protested-due-to-water-logging-on-the-road-kushinagar-news-gkp464949638-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सेवरही महाबीर नगर में सड़क पर जलभराव से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
सड़क पर जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
- नवसृजित वार्ड महावीर नगर में सड़क पर बह रहा नाले का पानी
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के नवसृजित महावीर नगर वार्ड में नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करके अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि यदि जलभराव से निजात नहीं मिली तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
सेवरही नगर पंचायत के सीमा विस्तार में डेढ़ साल पहले नवसृजित वार्ड महावीर नगर शामिल हुआ था। इस वार्ड में जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने इससे निजात दिलाने की मांग नगर पंचायत के अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को मोहल्ले में प्रदर्शन किया। फिर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर जलनिकासी का प्रबंध करने की मांग की। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा, आदित्य वर्मा, पीयूष नियोगी, शिविर वर्मा, सोनू दुबे, हिमांशु वर्मा, चंदन शर्मा, अनुज सोनी और हरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जनार्दन यादव ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर गंभीर है। जल्द ही लोगों को राहत दिलाई जाएगी।