{"_id":"589cad134f1c1b7e0b37ab24","slug":"people-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने किया प्रदर्शन
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर बरहन चार दिन से बंद है। नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को इस अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएमओ ने मोबाइल पर लोगों से कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल शांत कराया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे इस स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले चार दिन से यहां कोई कर्मचारी नहीं आ रहा। हर दिन लोग आते हैं और इंतजार के बाद निराश लौटते हैं। मुहम्मद रईस सिद्दीकी की अगुवाई में नाराज लोग अस्पताल गेट पर बैठ गए। लोगों का आरोप था कि यहां के कर्मचारी सिर्फ हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं। आपात स्थिति में मरीजों को यहां से 15 किमी दूर दुदही इलाज कराने लेकर जाना पड़ता है। लोगों ने डिप्टी सीएमओ डॉ. ताहिर अली से मोबाइल पर भी इसकी शिकायत करते हुए आंदोलन की जानकारी दी। इस पर डिप्टी सीएमओ ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान पतिराम, पशुपति, मनीषा, शंकर, विकास, इरशाद, लाली यादव, रामबलम, हीरालाल, विजय, राधेश्याम,,श्याम बिहारी, अजय गुप्ता, संजय पासवान, बाबूराम आदि मौजूद रहे।