{"_id":"64248c0fdc42bb264b083bc4","slug":"people-of-up-believe-in-festivals-yogi-kushinagar-news-c-7-1-104871-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के लोग उपद्रव में नहीं, उत्सव में करते हैं विश्वास : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के लोग उपद्रव में नहीं, उत्सव में करते हैं विश्वास : योगी
Thu, 30 Mar 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद
कुशीनगर को 451 करोड़ की 106 परियोजनाओं की मिली सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/खड्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी के लोग उपद्रव में नहीं, उत्सव में विश्वास करते हैं। प्रदेश के लोगों में बड़ा सामर्थ्य है। सरकार इस सामर्थ्य को समृद्धि से जोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है।
मुख्यमंत्री बुधवार को खड्डा में नवनिर्मित तहसील भवन के लोकार्पण सहित 451 करोड़ की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को चैत्र नवरात्र व श्रीराम नवमी की बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि शासन की हर योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। इसमें कोई भी डकैती नहीं डाल सकता। विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बड़ी-बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में विभिन्न स्तरों पर सुधार हो रहा है। गरीबों, वंचितों को न्याय व शासन की सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। कोरोना संकट में जब पूरी दुनिया थर्र-थर्र कांप रही थी, तब भारत अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा था। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सभी के लिए फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन, देश में 80 करोड़ तथा प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ देने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहली बार महामारी में किसी की मौत भुखमरी से नहीं हुई। संवेदनशील सरकार की यही पहचान होती है। डबल इंजन की सरकार विपत्ति में सभी नागरिकों के साथ खड़ी थी। लंबे समय तक आप सबके बीच रहकर यहां की समस्याओं को जानने तथा कार्य करने का मुझे लंबा अनुभव है। आपके बीच रहकर जो जाना और सीखा उस अनुभव का लाभ आज उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को मिल रहा है।