{"_id":"6302716fa4cba61e6e1f9bba","slug":"people-of-bhumihar-society-performed-kushinagar-news-gkp447757672","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहार समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिहार समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सेवरही में बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा के सामने धरना देते भूमिहार समाज के लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिहार समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। नोएडा में पुलिस पर त्यागी समाज के साथ उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर सेवरही के भूमिहार समाज के लोगों ने बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा के पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इन लोगों ने कहा कि निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए।
सेवरही के बाबू गेंदा सिंह नगर में भूमिहार समाज के लोगों ने बैठक कर नोएडा में त्यागी समाज के उत्पीड़न की निंदा की। इसके बाद किसान नेता संजय राय की अगुवाई में किसान पीजी कॉलेज चौराहे पर लगे बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। संजय राय ने कहा कि नोएडा में एक मामूली विवाद में त्यागी समाज के लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट जैसी गंभीर धारा लगाना, बिजली, पानी बंद करना और परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी करना निंदनीय और सत्ता प्रायोजित कार्य है।
उन्होंने मुकदमा वापस लेने और इस प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की। इस दौरान राजकपूर राय, डॉ. अभयराज राय, कुंवर शाही, अवधेश राय, सत्येंद्र शुक्ल, जयप्रकाश राय, बृजेश राय, सुरेंद्र राय, अंकुर राय, डॉ. डीएन राय, मनोज राय, सोनू राय, मनोज राय, दिनेश राय, गोरख राय, राजन राय आदि मौजूद रहे।