फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People kept waiting, auction did not happen

Kushinagar News: इंतजार करते रहे लोग, नहीं हुई नीलामी

Sat, 06 Jul 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
People kept waiting, auction did not happen
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के खैरटिया शितलापुर गांव में एएनएम सेंटर निर्माण की जद में आए सागौन के दस पेड़ों की नीलामी शुक्रवार को की जानी थी, लेकिन नामित अधिकारी के न आने से नीलामी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खैरटिया वन कालोनी के बगल में ग्राम पंचायत की भूमि है। वहां आरआरसी सेंटर है। उसी के बगल में एएनएम सेंटर बन रहा है। उसी भूमि पर सागौन के पेड़ हैं। निर्माण की जद में दस सागौन के पेड़ आ रहे हैं।उन पेड़ों को नीलामी करने की अनुमति ग्राम पंचायत ने वन विभाग और एसडीएम से मांगी थी।
विज्ञापन

वन विभाग ने सागौन की 97,467 कीमत लगाकर रिपोर्ट भेजी गई थी। उसके आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर उपस्थित कर प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए पेड़ों की नीलामी का निर्देश दिया था। शुक्रवार को आरआरसी सेंटर में बोली लगाने के लिए ठेकेदार और गांव के लोग सुबह से इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक नामित अधिकारी नायब तहसीलदार के नहीं पहुंचने से लोगों को लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासनिक कार्य और मौसम प्रतिकूल होने के चलते नीलामी नहीं हो पाई है। जल्द ही तिथि निर्धारित कर नीलामी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed