{"_id":"66218b992c23d397470dd107","slug":"people-hiding-in-their-homes-due-to-scorching-sun-and-hot-wind-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-115655-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से घरों में दुबके लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अप्रैल में ही चिलचिलाती धूप और गर्म तेज हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। बीते एक सप्ताह से गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म तेज हवा से सड़कों पर सुबह 11 बजे के बाद सन्नाटा देखने को मिल रहा है। धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए गमछे और छाते की मांग बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बीते एक सप्ताह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों काे परेशान कर दिया है। सुबह 11 बजे के बाद ही चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप की वजह से सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। लोगों को स्वास्थ्य पर भी तपती गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। बच्चों के स्कूल का भी समय इसे देखते हुए बदल दिया गया है। गर्म तेज हवा और चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में छुपने पर मजबूर कर रही है।
हवा की वजह से धूल का कण उड़कर खाने-पीने की चीजों पर पड़ रहा है। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। सुबह 10:00 बजे के बाद लोग घर से कम बाहर निकल रहे हैं। शाम होने के बाद ही लोग बाजारों में दिख रहे हैं। धूप से बचाव के लिए लोग गमछे और छातों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। तापमान बदलने से दुकानों पर गमछों की मांग बढ़ गई है, 45 रुपये से लेकर 110 रुपये कीमत तक के गमछे दुकानों पर सजे हुए हैं जबकि छातों की अलग-अलग वेरायटी मार्केट में मौजूद है। इनकी कीमत में उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
बाजारों में छाते 150 से 400 रुपये तक बिक रहे हैं। गर्मी अधिक होने हरी सब्जियों के दाम में इजाफा हो गया है। भिंडी और परवल की मांग अधिक है। ऐसे मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है। सलाह दी जाती है कि अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। अपने साथ पानी की बोतल रखें, मुंह और चेहरे को भली भांति ढक कर बाहर निकलें। गमछा या छाता अपने साथ रखें और जरूरी हो तो इस्तेमाल करें।
000000
तापमान की स्थिति
दिन अधिकतम डिग्री न्यूनतम डिग्री
शुक्रवार- 42 31
शनिवार- 42 26
रविवार- 41 28
सोमवार - 42 25
मंगलवार- 42 25
बुधवार - 45 25
बृहस्पतिवार- 45 26