फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People have to go through inaccessible paths

लोगों को दुर्गम रास्तों से जाना पड़ता है गांव

Fri, 09 Mar 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 09 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
People have to go through inaccessible paths
सड़क के अभाव में जंगल के रास्ते से आने-जाने को विवश हैं लोग। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। गंडक नदी के उत्तर तरफ बसे गांवों को लोगों को अब भी अपने घर से खड्डा आने - जाने के लिए जंगल वाले दुर्गम रास्ते का उपयोग करना पड़ता है। बरसात के दिन में तो यहां के लोगों को बिहार प्रांत होते हुए 46 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 
विज्ञापन

हरिहरपुर, नरायनपुर, बकुलादह, शिवपुर, बसंतपुर, मरचहवा, बाल गोविंद छपरा, शाहपुर, विंध्याचलपुर आदि गांव गंडक नदी के उत्तर तरफ बसे हैं। इनके अलावा गैनही जंगल, भेड़ीहारी, मदनपुर, भैसहां, हनुमानगंज, पड़रहवा, पकड़ी बृजलाल, लक्ष्मीपुर, माघी, भगवानपुर, नौतार जंगल आदि गांव नदी के दक्षिण तरफ हैं। दक्षिण तरफ बसे कई गांवों के लोगों की खेती उत्तर तरफ बसे गांवों में भी है। इन गांवों के लोगों को आने - जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। लोगों को उत्तर तरफ बसे हरिहरपुर, नरायनपुर, मरचहवा आदि गांवों तक जाने के लिए पनियहवा पुल पार करके बिहार के वाल्मीकिनगर जंगल के रास्ते आना-जाना पड़ता है। बरसात में नदी उस पार बसी करीब 15 हजार की आबादी तीन महीने तक जिले के अन्य भाग से कट जाती है।
विज्ञापन

बरसात बाद लोग भैसहां घाट से नाव के जरिए मरचहवा आते-जाते हैं। बीते बरसात में आई बाढ़ से घिरी नदी उस पार की 15 हजार की आबादी तक पहुंचने के लिए प्रशासन को सेना के हेलीकाप्टर की मदद लेनी पड़ी थी। नदी उस पार के गांवों में रहने वाले जवाहिर, हुसैन, बदरी, पारस, नरेश, ध्रुव, पानमती, सुरसती आदि का कहना है कि जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते उन्हें आज भी तकलीफ झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed