फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People get scared after hearing the sound of wild animal

Kushinagar News: जंगली जानवर की आवाज सुन सहमे लोग

Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
People get scared after hearing the sound of wild animal
रामकोला। थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौली में मंदिर के पास भुवर यादव के घर के पीछे गन्ने के खेत में शनिवार को हिंसक जंगली जानवर की गुर्राहट सुनकर लोग सहम गए। ग्रामीण इसे तेंदुआ बता रहे हैं। इसकी जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचे। खोटही चौकी के इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। छत पर चढ़कर देखे और गन्ने के खेत में ईंट पत्थर चलाया, लेकिन कोई जानवर दिखा नहीं। खोटही के चौकी इंचार्ज मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि जब सूचना मिली तो पुलिस्कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा तथा किसी जंगली जानवर की गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। काफी प्रयास किया गया लेकिन दिखाई नहीं दिया। भुवर के घर के बगल में गन्ना हुआ है। ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाकर उसके आहट की जानकारी लेना चाही लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन पहले शिकारी के जाल में इसी गांव से थोडी दूर एक तेंदुआ फंस गया था। इससे और लोगों को डर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed