फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People demonstrated to demand increase in transformer capacity

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Sep 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated to demand increase in transformer capacity
शेरपुर बड़हरा गांव में जले पड़े ट्रांसफॉर्मर को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनकटा बाजार। क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा गांव में बृहस्पतिवार को लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में नहीं बढ़ाई गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे गुडडू कुशवाहा ने कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति करने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इस पर क्षमता से अधिक लोड है। इसके चलते बार-बार ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहा है। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 63 केवीए करने की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अजीत कुमार, छोटेलाल गौंड, रामअवध, प्रिंस कुशवाहा, राजेश यादव, शिव कुमार, संदीप कुमार, सोमारी कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, प्रद्युम्न कुशवाहा, मीना देवी, सविता देवी, आरती देवी, राजदेव भगत, छोटेलाल कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, धमेंद्र कुशवाहा, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed