{"_id":"663febc88d4864c09502ff94","slug":"people-angry-with-the-filth-in-the-village-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116670-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांव में गंदगी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांव में गंदगी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सफाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन।
मंसाछापर। विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सफाई नहीं होने पर नाराज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विशुनपुरा ब्लॉक के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के कलामुद्दीन के घर से शैलेश गुप्ता के घर तक पानी निकास के लिए नाली का निर्माण ग्राम पंचायत से कराया गया है। सफाई नहीं होने से नाली कूड़ा कटकट व प्लास्टिक से भर गई है। गंदा पानी नाली के दोनों तरफ बहने लगा है। इससे लोगों को जलजनित बीमारियाें की आशंका सता रही है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान आजम अंसारी ने बताया कि गांव में तैनात दो सफाई कर्मियों में एक महिला कर्मी निलंबित है। दूसरे गांव का सफाई कर्मी सफाई करने आता ही नहीं है। इससे गांव की नालियां जाम हो गई हैं। गांव के टीपू, सतीश, जय नारायण, सुरेश, रामशरण, अकरम अंसारी, संजय ठाकुर, हलीम, गोविंद, अलहम, संतोष आदि ने प्रदर्शन कर गांव में सफाई कर्मी लगाकर नालियों की सफाई कराने की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत विशुनपुरा भगवंत कुशवाहा ने बताया कि इस गांव में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति है। इसमें से एक महिला सफाई कर्मी निलंबित है। दूसरे सफाई कर्मी उपेंद्र कुशवाहा का निर्वाचन व्यवस्था में ड्यूटी लगी है। गांव में सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बना कर सफाई कार्य कराई जाएगी।