फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People angry over the murder of the District President of Brahmin Ekta Parishad Hathras submitted a memorandum.

Kushinagar News: ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष की हत्या से नाराज लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
People angry over the murder of the District President of Brahmin Ekta Parishad Hathras submitted a memorandum.
पडरौना। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय की हत्या पर संगठन के सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया है। शुक्रवार को परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में संगठन के नेताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रहीं हैं। हाथरस जिलाध्यक्ष की 14 जून को हत्या हुई थी। इससे पूर्व देवरिया, सुल्तानपुर, श्रावस्ती समेत कई जनपदों में इस तरह की घटनाएं हो चुकीं हैं। संगठन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद और सुरक्षा देने की मांग की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित व जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान मंडल महासचिव अरविंद पांडेय, धनंजय मणि त्रिपाठी, मुकुल मिश्र, विनोद चौबे, ऋषिकेश द्विवेदी, विनोद दुबे, रविन्द्र कुमार मिश्र, अशोक उपाध्याय, नितिन मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed