{"_id":"66e77961724e7a8c5e05e3e7","slug":"people-angry-over-rumor-of-death-in-police-custody-road-jam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123214-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस कस्टडी में मौत की अफवाह पर भड़के लोग, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस कस्टडी में मौत की अफवाह पर भड़के लोग, सड़क जाम
Mon, 16 Sep 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। चोरी के मामले में रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें कोर्ट भेजने में जुटी थी। तभी एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में पिटाई से मौत की अफवाह फैल गई। गांव के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए और तुर्कपट्टी-कसया मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर वहां पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों को देखते ही भीड़ उग्र हो गई। पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया और उनकी बाइक भी छीन ली। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने पहले लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें यह यकीन दिलाने की कोशिश की कि आरोपी युवक जीवित है और वह सुरक्षित है। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो एसओ ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से अनाउंस कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने वीडियो कॉलिंग के जरिए युवक से गांव वालों की बातचीत कराई। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हो सका।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने विपिन गौड़ निवासी अमवा चौधरी जोकवा बाजार, रोहित गुप्ता निवासी जोकवा बाजार, सेराज व राजन शर्मा निवासी अमवा दुबे थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के सामान व उपकरण भी पुलिस को मिले हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस अभी कोर्ट भेजने की तैयारी में जुटी थी। तभी किसी ने आरोपी राजन शर्मा की पुलिस कस्टडी में पिटाई से मौत होने और पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाने की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
अमवा दुबे गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और गांव के सामने तुर्कपट्टी-कसया मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोगों ने आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया। किसी ने इसकी सूचना डॉयल 112 पर दे दी। सूचना पर आये पीआरवी के पुलिसकर्मियों को देखते ही लोगों का आक्रोश बढ़ गया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए आक्रोशित लोगों ने उनकी बाइक भी छीन ली। पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए और इसकी सूचना तुर्कपट्टी थाने पर दी।
सूचना पाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसओ संजय कुमार ने उग्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया। एसओ ने कहा कि आरोपी युवक जीवित है और वह सुरक्षित है। अफवाह पर ध्यान न दें। युवक के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं थे। मामला बिगड़ता देख सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से एसओ ने एनाउंस कर युवक के सकुशल होने की जानकारी देते हुए सड़क जाम को खाली करने की बात कही। जब लोग नहीं माने तो सीओ सदर ने एसपी को इसकी सूचना दी। इस पर एसपी के निर्देश पर सीओ ने आरोपी युवक से वीडियो कॉलिंग पर लोगों से बातचीत कराई। युवक को जीवित देखने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। करीब 5:30 से सात बजे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों ने सड़क जाम को खत्म किया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। खबर लिखे जाने तक सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय गांव में जमे रहे। गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
0
किसी ने आरोपी युवक की मौत की अफवाह फैला दी थी। इससे लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्हें समझाने-बुझाने के बाद वीडियो कॉलिंग पर आरोपी से बातचीत कराई गई। इसके बाद परिवार समेत गांव के लोग संतुष्ट हो गए और सड़क जाम व विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। अफवाह फैलाने के मामले की जांच की जा रही है। अफवाह फैलाने वाले दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सदर