फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pelting on arvind rajbhar fleet

Kushinagar News: पूर्व राज्यमंत्री के काफिले पर पथराव

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
pelting on arvind rajbhar fleet
कुशीनगर : करीब 40 मिनट भीड़ के बीच फंसा रहा अरविंद राजभर का काफिला
विज्ञापन


पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरइयहवा गांव में शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर के काफिले को घेरकर भीड़ ने पथराव कर दिया। उनका काफिला करीब 40 मिनट तक भीड़ के बीच फंसा रहा। पथराव से पूर्व मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने एक पूर्व प्रधान की शह पर हमले का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री पिछले माह चिरइयहवा में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत की सूचना पर परिजनों से मिलने गांव पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, चिरइयहवा गांव में पिछले माह बुजुर्ग विश्वनाथ राजभर की शिकायत पर राजस्व विभाग और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में जमीन से कब्जा हटवाया गया था।इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने विश्वनाथ के परिवार वालों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


बाद में विश्वनाथ राजभर की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 24 जून को मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पर शुक्रवार देर शाम अरविंद राजभर समर्थकों के साथ विश्वनाथ के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि करीब 250 लोगों ने वाहन को घेर कर पथराव किया। कहा कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। राजभर ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने आने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी थी। पूर्व मंत्री ने विश्वनाथ की गैरइरादतन हत्या के आरोपी पूर्व प्रधान पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed