फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Peace Committee meeting held with religious leaders

Kushinagar News: धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई

Sun, 11 Feb 2024 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Peace Committee meeting held with religious leaders
पडरौना। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों पर सभी समुदायों के धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। आगामी चुनाव एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। लाेगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए चौकसी बरतने और उनका तत्काल खंडन करने, सांप्रदायिक व अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर जोर दिया गया। सभी प्रतिभागियों से आगामी चुनाव में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सहयोग की अपील की गयी। संवाद
विज्ञापन

0

- चार वांछित गिरफ्तार
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुनेला, शशिभूषण, चन्द्रभूषण, जयप्रकाश थाना क्षेत्र के रकवा जंगली पट्टी गांव के निवासी हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है । संवाद
विज्ञापन


0

- गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मार कर जोकवा बाजार के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से 300 ग्राम अवैध गांजा, 292 पीस मिट्टी का चीलम, 25 पीस ब्लैंक स्मोक कैन, 50 पीस प्लास्टिक पाउच की बरामद किया गया है। आरोपी मुकेश राय पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव का निवासी है। पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed