{"_id":"67782dbc05b4a51edc00d388","slug":"payment-process-started-compensation-given-to-four-farmers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129601-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भुगतान की प्रक्रिया शुरू, चार साै किसानों को दिया गया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भुगतान की प्रक्रिया शुरू, चार साै किसानों को दिया गया मुआवजा
Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सलेमपुर तक बनने वाली फोरलेन सड़क के निर्माण को लेकर तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। उनके भुगतान की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इसके तहत 400 किसानों को चार करोड़ की धनराशि उनके खातों में भेज दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि बाकी किसानों के बैंक खाते में मुआवजे की रकम जल्द भेज दी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो सके। तमकुहीराज से सलेमपुर होते हुए बनारस को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत इस एनएच 727-बी के निर्माण को लेकर तमकुहीराज तहसील के हरिहरपुर, डूभा, गाजीपुर, सरया बुजुर्ग, हौदा, नारायणपुर राजा, निरहूगंज, हरनिया आदि गांवों के 11 सौ काश्तकारों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इसमें 440 काश्तकारों ने स्वेच्छा से अपने कागजात के साथ फाॅर्म भरकर जमा कर दिया है। इसमें 400 काश्तकारों की भूमि का मुआवजा राशि चार करोड़ उनके खाते में भेज दी गई है। तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया है कि 400 काश्तकारों को मुआवजा दिया जा चुका है। कागजात व फार्म भर कर जमा करने वाले बाकी किसानों के बैंक खाते में भी मुआवजे की धनराशि जल्द भेज दी जाएगी।