फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Payment made by uploading photo of old work on MNREGA portal

Kushinagar News: मनरेगा पोर्टल पर पुराने कार्य का फोटो अपलोड कर कराया भुगतान

Tue, 13 Aug 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Payment made by uploading photo of old work on MNREGA portal
हाटा। मनरेगा के तहत छह माह पहले कराए गए कार्य का पुराना फोटो अपलोड कर दोबारा भुगतान कराने की साजिश की गई है। इसका खुलासा एक से पांच अगस्त तक सुकरौली विकास खंड के देवकली गांव के मनरेगा पोर्टल मास्टर रोल संख्या 4021 पर अपलोड फोटो से हुआ है।
विज्ञापन

मनरेगा पोर्टल पर अपलोड किए गए फोटो और आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय देवकली में शौचालय का निर्माण वर्तमान समय में चल रहा है। जबकि विद्यालय में करीब छह माह पहले ही शौचालय का निर्माण हो चुका है और उस मद में मनरेगा योजना के तहत मजदूरी का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार उस कार्य को दिखा कर अब दुबारा भुगतान कराना चाहते है।प्राथमिक विद्यालय देवकली के परिसर में करीब छह माह पहले शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसके मजदूरी मद का भुगतान मनरेगा योजना के तहत 11613 रुपया हो चुका है। उसी कार्य पर दोबारा भुगतान कराने के लिए मनरेगा योजना के तहत मास्टर रोल निकाल कर वर्तमान समय में कार्य होना बताया जा रहा है। दिनांक एक अगस्त से लेकर पांच अगस्त तक शौचालय निर्माण कार्य का पूराना फोटो अपलोड कर प्रतिदिन मजदूरों की हाजिरी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीसी मनरेगा राकेश कुमार ने बताया जो कार्य पूर्ण हो चुका है। उस पर पुराना फोटो लगा कर हाजिरी लगाना गलत है। हमने भी पोर्टल पर चेक किया है। संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी करवा रहा हूं। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed