फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Payment for purchases made from NHM was stopped, bill made

Kushinagar News: एनएचएम से हुई खरीदारी के भुगतान पर थी रोक, बनाया बिल

Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Payment for purchases made from NHM was stopped, bill made
पडरौना। एनएचएम से हुई खरीदारी और अन्य कार्यों का आनन-फानन में भुगतान का माममला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से सीएचसी, पीएचसी पर खरीदारी के अलावा निर्माण कार्य का करीब दो करोड़ रुपये का कार्य रिटायर्ड हो चुके सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया के कार्यकाल में कराया गया था। इसमें गैर जिले के एक पूर्व विधायक के फर्म पर पूरा कार्य कराया गया है। धांधली की शिकायत पर तत्कालीन डीएम ने जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद भुगतान पर रोक लग गया था। बाद में डॉ. अल्पनारानी गुप्ता और डॉ. अनुपम भास्कर के कार्यकाल में भी ठेकेदार ने भुगतान कराने का दबाव बनाया, लेकिन सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक का भाई पूरे दिन एनएचएम बाबू के पास जमा रहा और करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान के लिए बिल तैयार किया गया। जिले के सीएचसी, पीएचसी के अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर उपकरणों की खरीदारी तथा निर्माण कार्यों में गैर जिले के एक पूर्व विधायक के फर्म पर दो करोड़ से अधिक रुपये की खरीदारी व निर्माण कार्य कराया था।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम विशाल भारद्वाज ने सीएमओ कार्यालय में अचानक पहुंचकर जांच की तो रिटायर्ड सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ड्यूटी से गायब मिले और निजी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के नाम पर आलमारी में फाइलें बंद मिलीं। जांच के दौरान पता चला कि एनएचएम से की गई उपकरण खरीदारी और निर्माण में धांधली का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय भुगतान पर तत्कालीन डीएम ने रोक लगा दिया था और जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद से भुगतान दो सीएमओ आए किसी ने नहीं किया, लेकिन कार्यवाहक सीएमओ बने डॉ. ब्रजनंदन ने जांच के घेरे में आए एनएचएम से कराए गए कार्यों का भुगतान करना शुरू कर दिया है। पूरे दिन पूर्व विधायक का भाई सीएमओ कक्ष से लेकर एनएचएम बाबू के कक्ष में जमा रहा। बताया जा रहा है कि कमीशन के खेल में आनन-फानन में भुगतान फर्म को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed