फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patriotism resonated during the poetry recitation; homage was paid to the brave sons of the nation.

Kushinagar News: काव्य पाठ में गूंजी राष्ट्रभक्ति वीर सपूतों को किया नमन

Thu, 13 Aug 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Patriotism resonated during the poetry recitation; homage was paid to the brave sons of the nation.
कसया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार संगम के तत्वावधान में वार्ड नंबर 24 में बुधवार को ‘मेरा भारत का गौरव’ काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, शहीदों के बलिदान और आजादी के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. निशांत पांडेय और कार्यक्रम प्रवर्तक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मनीष गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर की।
विज्ञापन

डॉ. मनीष गुप्ता ने स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. निशांत पांडेय ने कहा कि ‘मेरा भारत का गौरव’ जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना मजबूत करते हैं। काव्य पाठ के दौरान सरिता मिश्रा एडवोकेट ने देशभक्ति की रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं में राष्ट्रप्रेम का भाव जगाया। दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’ ने भोजपुरी रचना के माध्यम से देश के विभाजन की त्रासदी और बंटवारे के दर्द को उकेरा। वंदना वैदेही, किरण कामायनी व डॉ. अमरीश विश्वकर्मा ने वीर सपूतों को समर्पित काव्य पाठ किया। डॉ. बच्चा मद्धेशिया ने कहा कि साहित्य और कविता लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का सशक्त माध्यम हैं। संस्कार संगम के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने अतिथियों और कवियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed