फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patkhauli's youth drowned in Gangasagar, died

Kushinagar News: गंगासागर में डूबा पटखौली का युवक, मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Patkhauli's youth drowned in Gangasagar, died
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के शंकर पटखौली निवासी युवक की पश्चिमी बंगाल के गंगा सागर के समुद्र में स्नान करने के दौरान डूब गया, इससे उसकी मौत हो गई। अभी दो माह पहले इस युवक की शादी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार संदीप गौड़ (24) निवासी गांव शंकर पटखौली अपने परिजनों के साथ बाबा बैजनाथ धाम दर्शन करने गए थे। वहां दर्शन करने के बाद सभी लोग पश्चिमी बंगाल के गंगासागर दर्शन करने चले गए। 22 जुलाई को गंगा सागर पहुंचे थे। 24 जुलाई को गंगासागर में स्नान करने के दौरान समुद्र की तेज लहरों ने संदीप को अपने साथ बहा ले गई।
विज्ञापन

साथ में गए परिजन देखते रह गए काफी खोज बिन के बाद एक दिन बाद संदीप का शव समुद्र के किनारे मिला। गंगासागर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौराखास पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी। पुलिस ने जब परिजनों को संदीप की मौत की सूचना दी तो घर पर कोहराम मच गया। संदीप की पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चौराखास अजय कुमार पटेल ने बताया की गंगासागर पुलिस से संपर्क कर जरूरी सारे कागजात भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed