{"_id":"62a8d60f4073ee431d6ddd17","slug":"pathology-center-seel-kushinagar-news-gkp4403256144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथालॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथालॉजी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अस्पताल और तीन अवैध पैथालॉजी सील
कप्तानगंज (कुशीनगर )। कस्बे में अवैध रूप से संचालित तीन पैथोलॉजी और एक अस्पताल पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कार्रवाई की है। उन्होंने विधिक कागज नहीं दिखाने पर सील करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की है।
एसडीएम गोपाल शर्मा और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीतेश कुमार सिंह ने मिशन हास्पिटल के सामने नेशनल पैथालॉजी को सील किया। इसके बाद टीम ने सूर्य पैथोलॉजी व भारत पैथोलॉजी की जांच की। यहां कागजात नहीं मिलने इन दोनों सेंटरों को सील किया। सुभाष चौक के पास संचालित मातेश्वरी हॉस्पिटल की जांच की। इस अस्पताल का संचालन मानक विहीन पाया गया। इसलिए उसे भी सील किया गया।
विधिक कागजात नहीं मिलने पर एसडीएम ने सील किया पैथॉलाजी सेंटर
खड्डा (कुशीनगर )। एसडीएम ने मंगलवार को कस्बा में संचालित एक पैथॉलाजी सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर पैथॉलाजी संचालक के पास से एक्स-रे करने का विधिक कागजात नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पैथॉलाजी को सील कर रिपोर्ट तलब किया है। एसडीएम उपमा पांडेय ने बताया कि पैथॉलाजी संचालक से एलटी की मौजूदगी समेत अन्य कागजात के बारे में जानकारी ली। लेकिन, संचालक ने कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया। बिना किसी जिम्मेदार व कागजात के पैथालॉजी सेंटर चलना अपराध है। इसको गंभीरता से लेते हुए पैथालॉजी को सील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।