{"_id":"69b3179c28440483cc0032c9","slug":"pathani-suits-are-liked-by-young-men-gargles-by-young-women-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156227-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवकाें को पठानी सूट, युवतियों को भा रहे गरारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवकाें को पठानी सूट, युवतियों को भा रहे गरारे
Fri, 13 Mar 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
ईद की तैयारी को लेकर पडरौना शहर में बुर्का की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
पडरौना। रमजान का तीसरा अशरा शुरू होते ही ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शाम ढलते ही कपड़ों, टोपी और इत्र की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजार में हैदराबादी टोपी, कढ़ाईदार सूफी टोपी, डिजाइनर कुर्ता-पाजामा, पठानी सूट, अबाया और ट्रेंडी हिजाब का खासा क्रेज है। वहीं, महिलाओं में पेस्टल शेड के सलवार सूट के साथ गरारा की भी डिमांड है। युवकाें को पठानी सूट, युवतियों को गरारे पसंद आ रहे हैं।
शहर के धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, गुदरीबाजार, मेन बाजार और मुस्लिम इलाकों के बाजार में दुकानदार देर रात तक ग्राहकों को कपड़े दिखाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, खरीदारी में तेजी भी बढ़ती जा रही है। टोपी विक्रेता सुलेमान ने बताया कि इस बार हैदराबादी टोपी और कढ़ाईदार सूफी टोपी की मांग काफी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए लखनऊ और हैदराबाद से अलग-अलग डिजाइन की टोपियां मंगाई गई हैं। टोपियां 120 से 160 रुपये तक बिक रही हैं। खासकर सफेद, क्रीम और सुनहरी कढ़ाई वाली टोपी युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है।
कपड़ा व्यापारी सुधीर कुमार जायसवाल, कौस्तुभी चहाड़िया, सैफ अली ने बताया कि इस पर युवा पठानी सूट की मांग ज्यादा कर रहे हैं। डिजाइनर कुर्ता-पायजामा भी डिमांड में हैं। हल्के कढ़ाईदार और चिकनकारी डिजाइन वाले कुर्ते खूब बिक रहे हैं। सफेद, ऑफ-व्हाइट, फिरोजी, आसमानी और पेस्टल रंग के कपड़ों की बिक्री अधिक हो रही है। कपड़े भी 1200 से लेकर 2800 रुपये तक बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई ग्राहक ईद के लिए परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े एक साथ खरीद रहे हैं। महिलाओं के परिधानों की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं में अबाया, ट्रेंडी हिजाब और हल्के कढ़ाईदार सूट की मांग ज्यादा है। इस बार स्टोन वर्क और एंब्रॉयडरी वाले सूट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। खरीदारी करने आईं समीना खातून ने बताया कि ईद के लिए नया सूट और हिजाब खरीदा है। प्लाजो और गरारे की मांग भी खूब बढ़ी है। सलमा खान ने बताया कि इस बार बाजार में गरारे काफी आकर्षक आए हैं, किफायती मूल्य में भी बिक रहे हैं। 1500 से 3000 रुपये में अच्छे कपड़े मिल जा रहे हैं। उन्होंने तरावीह की नमाज और ईद के लिए अलग-अलग रंग की हैदराबादी टोपी और नया कुर्ता-पायजामा लिया है। दुकानदारों का कहना है कि रमजान के आखिरी दस दिनों में बाजारों की रौनक और बढ़ जाती है। शाम से देर रात तक खरीदारों की भीड़ बनी रहती है। व्यापारियों को उम्मीद है कि ईद से ठीक पहले के दिनों में बिक्री चरम पर पहुंच जाएगी।