{"_id":"6aef8596fd323bf6f80e6001","slug":"passengers-were-crammed-into-the-bus-the-staff-would-get-into-arguments-with-those-who-objected-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171870-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस में ठूंसकर भरी गईं सवारियां, विरोध पर यात्रियों से उलझता था स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस में ठूंसकर भरी गईं सवारियां, विरोध पर यात्रियों से उलझता था स्टाफ
विज्ञापन
घायलों ने बयां की बस स्टाफ की लापरवाही, क्षमता से तीन गुना यात्री और चार लोगों को एक स्लीपर में बैठाया
विरोध करने पर यात्रियों से उलझता था स्टाफ, हादसे के बाद चालक और खलासी हो गए फरार, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
तमकुहीराज/पटहेरवा। पटहेरवा में बस हादसे के बाद घायलों ने चालक और बस स्टाफ की लापरवाही के आरोप लगाए हैं। यात्रियों के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। स्लीपर में दो की जगह चार यात्रियों को बैठाया गया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर स्टाफ यात्रियों से उलझता रहा।
पटहेरवा के लवनिया चौराहे के पास शनिवार सुबह लग्जरी बस की ट्रेलर से टक्कर के बाद दो की मौत और 12 लोगों के घायल होने के मामले में बस स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है। दुर्घटना में घायल यात्रियों ने बताया कि बस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। स्लीपर में दो की जगह चार यात्रियों को बैठाया गया था।
गैलरी में टेबल लगाकर यात्रियों को बैठाया गया था। चालक को कई बार बस धीमी चलाने के लिए कहा गया लेकिन उसने यात्रियों की बात अनसुनी कर दी। आखिरकार शनिवार सुबह करीब छह बजे पटहेरवा के लवनिया चौराहे के पास बस ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन
सीएचसी तमकुहीराज में उपचार करा रहे घायलों के चेहरों पर हादसे की दहशत साफ दिख रही थी। कोई घायल परिजन की सलामती को लेकर परेशान था तो कोई हादसे के दौरान बिछड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी जुटा रहा था।
स्पीकअप
तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास वह परिवार के साथ बस से उतरने के इंतजार में केबिन में खड़ा था। कई बार चालक से बस धीमी चलाने के लिए कहा लेकिन वह तेज रफ्तार में चलाता रहा। कुछ ही देर बाद सुबह करीब छह बजे बस ट्रेलर से टकरा गई।
-बुन्नीलाल, यात्री
बस में क्षमता से करीब तीन गुना यात्री बैठाए गए थे। गैलरी में लकड़ी का टेबल लगाकर उस पर भी यात्रियों को बैठाया गया था। हादसे के बाद टेबल पर बैठे यात्रियों को बाहर निकालकर फेंक दिया गया। हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक चीख पुकार मची रही कोई पूछने वाला नहीं था।
-कुणाल, सीतामढ़ी
आमतौर पर स्लीपर में दो यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है लेकिन दुर्घटनाग्रस्त बस में एक स्लीपर पर चार लोगों को बैठाया गया था। इसके लिए प्रति यात्री चार हजार रुपये तक किराया वसूला गया। ट्रेन में टिकट नहीं मिली इसलिए त्योहार में घर पहुंचने के चक्कर में बस से चल दिए।
-शत्रुघ्न सीतामढ़ी
बस में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। विरोध करने पर चालक और बस का स्टाफ यात्रियों से विवाद पर उतारू हो जाता था। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य जगे रहे। दुर्घटना में परिवार के सभी लोग घायल हो गए। ईश्वर की कृपा रही की जान बच गई।
अमृता देवी, रामकोला चट्टी