फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Participating chef awarded in cooking competition

Kushinagar News: पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभागी रसोइया पुरस्कृत

Thu, 01 Feb 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Participating chef awarded in cooking competition
पडरौना। रविंद्रनगर धूस स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 30 रसोइयों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने पडरौना के प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड की रसोइया प्रथम स्थान प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने रसोइयों के पकवानों का दस बिंदुओं पर अंक निर्धारण किया। इसमें भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा व सभ्य व्यवहार को मानक बनाकर 55 अंक निर्धारित किया। इसमें पडरौना नगर की रसोइया किरन देवी प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड को प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय मोतीपकड़ के रसोइया रामरूप को द्वितीय स्थान, प्राथमिक विद्यालय तेतरिया की रसोइया सुनैना देवी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि प्रतियोगिता से रसोइया में बेहतर भोजन बनाने की कला विकसित होने के साथ प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा होगा। जिससे बेहतर करने की ललक होगी। विजेता रसोइया को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम जितेंद्र गौतम, वित्त एवं लेखाधिकारी त्रिभुवन लाल, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, डीसी सत्येंद्र मौर्य, गौरव पांडेय, पंकज गौतम, प्रवीण पांडेय, मोहम्मद तारिक, हेमंत, जितेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, विष्णु प्रभाकर पांडेय, शैलेंद्र दत्त शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed