{"_id":"67182382bfe677cca40aae34","slug":"participants-who-performed-excellently-in-the-exhibition-were-rewarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125255-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत
Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के रियल पैराडाइज एकेडमी परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उन्हें वैज्ञानिक तथ्यों पर प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रयास किया है। प्रतियोगिता को बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, डीडीओ कल्पना मिश्रा, चमन यादव, डॉ. गोरख राय, सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, नगर बीईओ मुकेश नारायण मिश्र, खड्डा बीईओ अमित कुमार चौहान, डीसी सतेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. नीरेन पांडेय आदि ने संबोधित किया।
अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। टीम-ए की पडरौना के नंदिनी शर्मा, रामकोला के सुजीत, हाटा के अंश, दुदही के इरम फातिमा, तमकुही के पिंकी भारती की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विज्ञान प्रदर्शनी में विशुनपुरा की सालीता प्रथम, सुकरौली की भावना सिंह द्वितीय, विशुनपुरा की रागिनी खरवार तृतीय, कसया के निकेश प्रसाद चतुर्थ और दुदही की अमृता प्रजापति ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन नीरज बंका व रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान दुर्गेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, मनोरमा त्रिपाठी, अनिल मिश्र, कुंवर अजय, विशाल मोहन, ब्रज नारायण, शालिनी जयसवाल, सुधीर श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।