फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Paracetamol medicine is not available in CHC for a month

सीएचसी में एक महीने से नहीं है पैरासिटामोल दवा

Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Paracetamol medicine is not available in CHC for a month
सीएचसी में एक महीने से नहीं है पैरासिटामोल दवा
विज्ञापन

कसया सीएचसी में सामान्य दवाओं की कमी, मरीज परेशान
डिजिटल एक्स-रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। आम आदमी को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करने वाली कसया सीएचसी खुद संसाधनों की कमी से जूझ रही है। यहां वर्षों से डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन भी नहीं हैं। वर्तमान में अस्पताल में सिर्फ सामान्य एक्स-रे की सुविधा है। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने का कार्य वर्षों से प्रस्तावित है। इस अस्पताल के स्टोर में भी दवाइयों की भी कमी है। इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की तादाद बढ़ी है, लेकिन अस्पताल में बीते एक माह से बुखार की दवा पैरासिटामोल नहीं है। चिकित्सक के लिखने पर मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। अस्पताल में महिलाओं के प्रसव कराने की सुविधा है, लेकिन क्रिटिकल केस के लिए कोई प्रबंध नहीं है। इसकी वजह अस्पताल में आईसीयू की सुविधा न होना है। इसका सीधा असर मरीजों और तीमारदारों पर पड़ता है। यहां तीमारदारों को महंगे दाम पर दवाएं और जांच कराने के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों और एक्स-रे जांच केंद्रों पर जाना पड़ता है। 12 बजे के करीब एंटी रैबीज इंजेक्शन लेकर एक मरीज फार्मासिस्ट से बहस कर रहा था कि सूई लगाने के लिए बाहर से सिरिंज खरीदने के लिए मरीजों को विवश किया जा रहा है। अस्पताल के दूसरी मंजिल पर कोविड टीकाकरण चल रहा था। इस बाबत अधीक्षक डॉ. नीलकमल ने बताया कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। जल्द दवाओं की सूची चस्पा करा दी जाएगी। एक महीने से पैरासिटामोल दवा भी नहीं है। इंडेट दवाओं का भेजा जाता है, तभी दवाएं आती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हाथ के दास्तानों की उपलब्धता नहीं है, इससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed