फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panne Lal won in the under-19 boys category 800 meter race.

Kushinagar News: अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में पन्ने लाल ने मारी बाजी

Thu, 12 Oct 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panne Lal won in the under-19 boys category 800 meter race.
- तीन दिवसीय 27 वां माध्यमिक खेल कूद प्रतियोगिता का पहला दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय जनपदीय 27 वां माध्यमिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक समारोह की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने ध्वज फहराया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सबसे पहले अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें विजयी यूएनआईसी के पन्ने लाल को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे है। एशियाड खेल में भारत के खिलाड़ियों ने पहली बार 100 से अधिक मेडल जीता। खेल शिक्षक खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दें, ताकि वे जनपद, राज्य, देश का नाम रोशन कर सकें। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन संचालन मुजिबुल्लाह राही व अनूप मिश्रा ने किया। इस दौरान यूएनपीजी के प्राचार्य ममता मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अश्विनी पांडेय, सीबी सिंह, उमेश उपाध्याय, नागेश्वर पति त्रिपाठी, मुकुल शुक्ला, जितेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------
ये रहे विजेता
पडरौना। अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में यूएनआईसी के पन्ने लाल यादव प्रथम, खेतान इंटर कॉलेज के दीपक यादव द्वितीय, बुद्ध इंटर काॅलेज के अमानुल्लाह तृतीय और बालिका वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल तमकुही की काजल शर्मा ने प्रथम, यूएनआईसी की निरमा सिंह द्वितीय, बुद्धा इंटर काॅलेज के मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में हनुमान इंटर काॅलेज की जागृति गुप्ता ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed