फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panic persists, forest department continues combing operations in search of the attacking animal

Kushinagar News: दहशत बरकरार, हमलावर जानवर की तलाश में वन विभाग की कांबिंग जारी

Fri, 19 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Panic persists, forest department continues combing operations in search of the attacking animal
जंगली जानवर की तलाश करती वन विभाग की  टीम। स्रोत-सोशल मीडिया      
कसया। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर कुरमौटा के सरेह में हिंसक जानवर के हमले के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम पूरा दिन जानवर की तलाश में जुटी रही। रेंजर कसया ने मौके पर पहुंचकर उसके पदचिन्हों की जानकारी और ग्रामीणों से वार्ता कर उसे पकड़ने में लगे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम को एक हिंसक जानवर ने एक युवक पर हमला कर दिया था। शाहपुर कुरमौटा गांव के सरेह में एक हिंसक जानवर तेंदुआ के तरह दिखने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा था।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी प्रदीप कुमार (18) शाम को गांव के बाहर घूम रहे थे उसी दौरान एक हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। जिससे उनका शर्ट फट गया और हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को घटना स्थल पर रेंजर जयंत सिंह राणा ने पहुंचकर उसके जानवर के पद चिन्हों सहित कई साक्ष्य जुटाकर जांच पड़ताल कर जानवर की पहचान और उसे पकड़ने में जुटे हुए हैं। इधर गांव में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। जानवर को लेकर लोग दहशत में हैं। हालांकि पूरा दिन वन विभाग की टीम और ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे कहीं कुछ दिखाई नहीं दिया।

इस संबंध में रेंजर जयंत राणा ने बताया कि हिंसक जानवर के क्षेत्र के घूमने की सूचना पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम को मौके पर लगाई गई हैं। पदचिन्हों की खोज सहित कई साक्ष्य को इकठ्ठा कर जानवर की पहचान और उसे पकड़ने का इंतजाम किया जा रहा हैं। आज भी मौके पर टीम तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed