फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panic Grips Area Amid Rumors of 'Kaccha-Baniyan Gang'; Police Investigation Fails to Confirm Claims

Kushinagar News: कच्छा-बनियान गिरोह की आहट से दहशत, पुलिस की जांच में दावों की पुष्टि नहीं

Sun, 22 Mar 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Panic Grips Area Amid Rumors of 'Kaccha-Baniyan Gang'; Police Investigation Fails to Confirm Claims
गुरवलिया बाजार/गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांवों में कच्छा बनियान गिरोह की आहट ने लोगों को दहशतजदा कर दिया है। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से इन चर्चाओं को गंभीरता से लिया है और रात्रिकालीन गश्त बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऐसे किसी गिरोह की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले के तमकुही क्षेत्र में पूर्व में यह गिरोह सक्रिय रहा है, इसलिए गांवों के लोग रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है और गांवों के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दे रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पहले 41-41, महाकाल और 71-71 जैसे संगठित गिरोहों की सक्रियता रही है। इन गिरोहों के सदस्य रेकी कर सुनसान जगहों पर लोगों के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। गांव के लोग कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों को भी उसी नजरिए से देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में अब तक ऐसे किसी गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने कहा कि गिरोह के बारे में मिल रही गतिविधियों की जांच में कोई सबूत व साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गिरोह के सदस्यों की मौजूदगी की बात निराधार प्रतीत हो रही है। इसके बावजूद पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाकर तहकीकात में जुटी है। करजहा व आसपास के गांवों में निगरानी के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया से लोगों को जोड़कर फीडबैक व सूचनाएं ली जा रही हैं,ताकि समय पर सही जानकारी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
गांव में अपरिचित व अनजान लोगों के बारे में जानकारी के बाद ही प्रवेश होने दिया जा रहा है। गांव के लोग सक्रिय हैं। रात में जागकर निगरानी कर रहे हैं। लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। -चंद्रभूषण मिश्र, करजहा
0
रात में संदिग्ध लोगों को गांव में घूमते हुए देखने की बात सुनकर दहशत का माहौल है। पहले तमकुही क्षेत्र में गिरोह के सदस्य सक्रिय रह चुके हैं। लोग सुरक्षा के लिए रात में पहरा दे रहे हैं। -अंगद गौड़,करजहा
0
कच्छा-बनियान गिरोह की सक्रियता की चर्चा से पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है। पुलिस लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है। इससे लोगों के बीच फैला भय धीरे-धीरे कम हो रहा है। -शक्ति मिश्रा, करजहा

0
कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों की क्षेत्र में चर्चा तेज है। पुलिस रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर लोगों को सुरक्षा का अहसास करा रही है। गांव में संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों की जानकारी साझा करने की अपील की गई है। -प्रिंस मिश्रा,करजहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed