फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   panic created due to attempt to abduction

रामकोला रोड पर मिश्रौली के पास अपहरण की कोशिश से मची सनसनी

Wed, 29 Jul 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
panic created due to attempt to abduction
रामकोला रोड पर मिश्रौली के पास अपहरण की कोशिश से मची सनसनी
विज्ञापन

पडरौना। मंगलवार की रात में करीब नौ बजे पडरौना-रामकोला रोड पर बोलेरो सवार युवकों ने एक जगह दो लड़कियों तथा दूसरी जगह एक महिला के अपहरण का प्रयास किया। परंतु दोनों ही जगह शोर मचा देने बदमाशों को भागना पड़ा। मुख्य मार्ग पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से देर रात तक लोग सहमे रहे। हालांकि कोतवाली पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।
मंगलवार की रात में करीब नौ बजे सफेद रंग की बोलेरो रामकोला से पडरौना की तरफ आ रही थी। लोगों के अनुसार एफसीआई गोदाम से कुछ दूर पहले सड़क के किनारे दो युवतियां टहलने निकली थीं। इन्हें देखते ही बोलेरो चालक ने आगे से गाड़ी घुमा ली। युवतियों ने खतरे को भांप लिया और गांव की तरफ दौड़ने लगीं। युवतियों ने शोर मचाया तो बोलेरो चालक उन्हें छोड़कर मिश्रौली की तरफ भाग निकले। बड़ी गंडक नहर के पुल से पहले सड़क के किनारे अपने घर की ओर लौट रही महिला को इन युवकों ने पकड़ लिया। महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद महिला को छोड़कर गाड़ी बड़ी नहर की पटरी के रास्ते वापस पडरौना की तरफ लौट आई। रात में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि रात में मिश्रौली पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इससे बचने के लिए कोई वाहन चालक गाड़ी लेकर भागा होगा। अपहरण के प्रयास की कोई सूचना नहीं है। किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed