फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panchayat buildings will be built in three villages

Kushinagar News: तीन गांवों में बनेंगे पंचायत भवन

Fri, 26 Jan 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Panchayat buildings will be built in three villages
पडरौना/मंसाछापर। तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी भेज ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। इन ग्राम पंचायतों का पंचायत भवन जर्जर हो चुका था।
विज्ञापन



विशुनपुरा ब्लॉक का जटहां, फाजिलनगर ब्लॉक का लोहरवलिया और कप्तानगंज ब्लॉक का मुंडेरा गांव में नए पंचायत भवन का निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। एक पंचायत भवन के निर्माण के लिए करीब 18 लाख रुपये मिले हैं। इन गांवों में पंचायत भवन नहीं होने से सरकारी कार्य में परेशानी हो रही थी। शासन का निर्देश था कि पंचायत भवन के माध्यम से सभी सरकारी कार्य होंगे। पंचायत भवन में परिवार रजिस्टर की नकल, कोई भी ऑनलाइन कार्य सहित कई जरूरी कार्य होने हैं। शासन की तरफ से धन आते ही पंचायत भवन निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी वित्तीय वर्ष में पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूरा भी करवा देना है। डीपीआरओ ने इन तीन गांवों के सचिव और ग्राम प्रधानों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराते हुए निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवन की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए धनराशि भी भेज दी गई है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश देने के अलावा अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed