{"_id":"639376506df4c81eae1abb40","slug":"panchayat-building-built-in-compost-pit-complaint-to-cdo-kushinagar-news-gkp460303395","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खाद खड्ढे में बना पंचायत भवन, सीडीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खाद खड्ढे में बना पंचायत भवन, सीडीओ से शिकायत
विज्ञापन
गांव गौनरिया में अधूरा बना पंचायत भवन।
- फोटो : KUSHINAGAR
खाद खड्ढे में बना पंचायत भवन, सीडीओ से शिकायत
शिकायत मिलने पर शुरू हुई जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई
मथौली बाजार। विकास खंड मोतीचक के गांव गौनरिया में खाद गड्ढे में पंचायत भवन बनाने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। एक पूर्व प्रधान ने सीडीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बीडीओ अनिल कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
ग्राम गौनरिया में खाद खड्ढे की भूमि पर पंचायत भवन बनाने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान रामबालक वर्मा ने सीडीओ को पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद गड्ढे की भूमि पर गलत तरीके से पंचायत भवन बनाया गया है, जिसका निर्माण अभी अधूरा पड़ा है। इसमें सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ है। मामले की शिकायत होने पर सीडीओ ने बीडीओ को जांच सौंप दी। गांव में करीब 22 लाख रुपये के बजट से पंचायत भवन बनाने की स्वीकृति मिली थी। मनरेगा मद से छह लाख 73 हजार और राज्य वृत से एक लाख 87 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है।
इस संबंध में प्रधान राजकुमार सिंह ने कहा कि यह निर्माण उनके कार्यकाल में नहीं हुआ है। इससे उनका कोई वास्ता नहीं है। लेखपाल रंजू यादव ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण खाद गड्ढे की भूमि में हुआ है। इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में मोतीचक के बीडीओ अनिल कुमार राय ने बताया कि एक शिकायती पत्र मिला है, जिसके आधार पर जांच शुरू करा दी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।