फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna: There was so much crowd at the booths that voters had to wait for their turn.

पडरौना : बूथों पर भीड़ इतनी की वोटरों को बारी के लिए करना पड़ा इंतजार

Sun, 02 Jun 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Padrauna: There was so much crowd at the booths that voters had to wait for their turn.
पडरौना। शहर के बूथों पर वोटरों की भीड़ सुबह से पहुंचने लगी। मतदताओं की लाइन अधिक होने के चलते वोटरों को अपनी बारी का 30 से 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। लेकिन, धूप तेज होने के साथ बूथों पर चहल-पहल कम होती गई। शहर के सभी बूथों पर पानी और वोटरों को बैठने के लिए छाया का इंतजाम किया गया था। उदित नारायण इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय कन्या साहबगंज और छावनी प्राथमिक विद्यालय पर वोटरों की भीड़ रही। सुबह आठ बजे तक वोटिंग की गति धीमी रही। इसके बाद तेज हुआ। इसकी वजह तकनीकी दिक्कतें बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के बीआरसी केंद्र पर बनाए गए सभी बूथों पर सुबह 7.30 बजे के बाद वोटरों की कतार लग गई। यहां पर दिव्यांग बूथ भी बनाया गया था। जिस बूथ पर दिव्यांग मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां पर आने वाले दिव्यांग वोटरों के लिए तीन व्हीलचेयर और दो स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई थी। इस कैंपस के बूथों पर आने वाले मतदाताओं को पीने के लिए पानी और धूप से बचाव के लिए छाया का इंतजाम किया गया था। एक तरफ स्वास्थ्यकर्मियों का काउंटर लगा था। जहां ओआरएस और उल्टी, दस्त और बुखार की दवाएं मिल रही थी। 10 बजे तक बूथ पर कतार नहीं टूटी। इसके बाद धीरे-धीरे वोटरों का आना कम होता गया। स्काउट गाइड के वालंटियर भी व्यवस्था में लगे थे। बूथ के बाहर सेल्फी प्वाइंट लगा था, जहां मतदान के बाद युवक, युवतियां सेल्फी ले रहे थे। शाम 4 बजे के बाद बूथों पर वोटरों की भीड़ बढ़ गई और शाम तक मतदान हुआ। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गेट से लेकर बूथ पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed