{"_id":"5a6a29fd4f1c1b8d268b666c","slug":"padmavat-appearing-between-strong-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शित हुई ‘पद्मावत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शित हुई ‘पद्मावत’
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में लगे जवान।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। विवादित फिल्म पद्मावत बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के तीन सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह बात दीगर है कि फिल्म देखने वालों की संख्या काफी कम रही। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए क्षत्रिय समाज के लोग और अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। सिनेमाघरों के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी करने के बाद रिहा कर दिया। पडरौना में सवर्ण समाज से जुड़े लोगों ने सिनेमाहॉल संचालक को पत्र सौंपकर फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी। इसके अलावा कसया के हॉल में पहले शो के दौरान 17, खड्डा में 95 और सेवरही में 89 दर्शकों ने फिल्म देखी।
पडरौना के साहू सिनेमा के संचालक बबलू शाही ने कहा कि सवर्ण समाज से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि अगर फिल्म चलाई गई तो वे लोग उग्र आंदोलन करेंगे। पत्र देने वालों में संजय मिश्र, नीलेश सिंह, शेरा सिंह, आकाश सिंह, निर्मल सिंह, विशाल सिंह, राजेश सिंह, दुर्गेश सिंह, रोशन सिंह, राजन, सौरभ सिंह विषेन, दयाशंकर चौबे, जितेंद्र आदि शामिल रहे। सिनेमाघर के संचालक बबलू शाही ने बताया कि विवाद से बचने के लिए फिल्म का प्रदर्शन यहां नहीं किया गया। स्थिति सामान्य होने पर फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
कसया के शंकर पिक्चर पैलेस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिल्म प्रदर्शित की गई। हालांकि विवाद की आशंका को देखते हुए पहले शो के दौरान संख्या काफी कम रही। यहां पहले शो में 17 दर्शकों ने टिकट खरीदे थे। सिनेमा हाल के बाहर कसया एसओ गजेंद्र राय फोर्स के साथ मौजूद रहे। सीओ ओमपाल सिंह का कहना था कि कोई असहज स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए बुधवार की रात से ही सिनेमाहाल पर फोर्स तैनात कर दी गई थी।