{"_id":"68ed583906e20f7b5706f33c","slug":"paddy-procurement-to-begin-from-november-1-62-centres-set-up-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-147093-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक नवंबर से होगी धान खरीद, बनाए गए 62 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक नवंबर से होगी धान खरीद, बनाए गए 62 केंद्र
Tue, 14 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में इस बार 62 केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। इस वर्ष 99 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस बार किसानों से सामान्य प्रजाति का धान 2369 रुपये प्रति कुंतल खरीद होगी। वहीं ए-ग्रेड धान 2389 रुपये प्रति कुंतल खरीद किया जाएगा।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में खाद्य विभाग के कुल 24, पीसीएफ 20, पीसीयू 13 और एफ सीआई के एक केंद्र पर धान की खरीद की जाएगी। किसानों को अपने धान को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए अभी से प्रेरित किया जा रहा है।
विभाग की ओर से खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि किसानों को सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के धान की खरीद नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आनलाइन इसका सत्यापन होगा।