फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   paddy buying

59 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Mon, 12 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर Updated Mon, 12 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। एक नवंबर से जिले के 14 ब्लॉकों के 59 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। जो 28 फरवरी तक चलेगी। हालांकि कम बारिश होने के चलते धान की फसल सूखे की चपेट में है।
विज्ञापन


पहले पूरे प्रदेश में एक साथ पहली अक्टूबर से धान की खरीद की जाती थी। इस साल प्रदेश सरकार ने इसे दो चरणों में बांट दिया है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के दस मंडलों में धान क्रय की तिथि एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक और शेष हिस्सों में एक नवंबर से 28 फरवरी तक की गई है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। प्रशासन ने इसके लिए 59 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी है। जिन एजेंसियों को धान क्रय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें पीसीएफ के 35, विपणन शाखा के 10, यूपीएसएस के छह, कर्मचारी कल्याण निगम के चार, यूपी एग्रो का एक और अन्य तीन केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अपर जिलाधिकारी राम केवल तिवारी का कहना है कि निर्धारित धान क्रय एजेंसियों को इसके लिए पहली नवंबर से पहले सारी  तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दे दिया गया है। किसानों को धान बेचने में   कोई परेशानी आती है तो वे 05564-240205 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed