फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Oxygen plant will be installed in the women's hospital premises

महिला अस्पताल परिसर में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be installed in the women's hospital premises
महिला अस्पताल परिसर में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

पडरौना। नगर के पुरुष, नेत्र चिकित्सालय एवं महिला अस्पताल के बीच में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। डॉक्टर्स डे पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थल का चयन किया। इसके बाद उन्होंने नगरपालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि एवं आईसीआईसीआई के प्रबंधक को चयनित स्थल पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश दिए।

पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों को सम्मानित करने और पौधरोपण के बाद डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके लिए स्थल का चयन किया। अस्पताल परिसर का मुआयना करने के बाद डीएम एस. राजलिंगम ने पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय तथा राजकीय महिला अस्पताल के बारे में जानकारी ली। मारवाड़ी युवा मंच के आग्रह पर डीएम ने बताया कि शहर के बीच में स्थित इस अस्पताल को अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है। तत्काल ही डीएम ने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात कहते हुए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नगरपालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल तथा आईसीआईसीआई के प्रबंधक को दोनों अस्पतालों के बीच स्थित खाली जमीन में एक कमरा बनवाकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश दिए। दोनों अस्पताल अगल-बगल स्थित हैं। यहां ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से पडरौना शहर और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed