{"_id":"6a0244e0df6c493a3e00c22e","slug":"overloaded-truck-allowed-to-pass-without-valid-slip-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159598-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना वैध पर्ची पार करा दिए ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना वैध पर्ची पार करा दिए ओवरलोड ट्रक
Tue, 12 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रशासनिक दावों व घेराबंदी के बावजूद बालू-मोरंग व कोयला ओवरलोड ट्रकों की हाईवे पर आसानी से आवाजाही हो रही है। हाईवे स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप जांच टीम की सक्रियता के बावजूद ओवरलोड ट्रक जिले की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। टोल भुगतान के बाद के टोल मैनेजर की मौजूदगी में ओवरलोड के लिए निर्धारित पेनल्टी की पर्ची लिए बिना गतंव्य को जा रहे है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल साइट पर सोमवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सलेमगढ़ टोल प्रबंधक ओवरलोड गाड़ियों काे पेनल्टी भुगतान की पर्ची दिए बिना ही भेजने की बात स्वीकार रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बिहार के विभिन्न जिलों से बिना राजस्व के भुगतान के बालू, मोरंग व कोयला ओवरलोड ट्रक जिले में दाखिल होते हैं और विभिन्न मार्गों से कुशीनगर जिले के अलावा गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती आदि जिलों में जाते हैं। इन ट्रकों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हाईवे पर अवैध रूप से एंट्री कर वसूलने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। इस खेल में हाईवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के जिम्मेदारों की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी मालवाहकों के लिए टोल के रूप में 370 रुपये का भुगतान किया जाता है। राजमार्ग गाइडलाइन के मुताबिक ओवरलोड ट्रकों को टोल प्लाजा पार करने के लिए अतिरिक्त पेनाल्टी निर्धारित है, लेकिन टोल प्लाजा सलेमगढ़ के जिम्मेदार निर्धारित पेनल्टी की पर्ची बिना दिए ही ओवरलोड ट्रकों को आगे जाने दे रहे हैं। मामले से जुड़ा 26 सेकंड का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सलेमगढ़ टोल प्लाजा का प्रबंधक बताया जा रहा है। इस वीडियो में टोल प्रबंधक खुद ओवरलोड ट्रकों के मैसेज लेने व भुगतान के बावजूद बिना पेनाल्टी पर्ची दिए आगे भेजने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बिहार से अवैध तरीके से बालू की गाड़ियां बिना जांच के जिले में नहीं आएंगी। इसके लिए तरयासुजान के अलावा बिहार बॉर्डर से जुड़े सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। बाॅर्डर की चौकियों पर बालू की गाड़ियों के अभिलेख चेक कर सही होने पर ही एंट्री कराने के निर्देश दिए गए हैं। -केशव कुमार, एसपी, कुशीनगर