फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   OTS scheme will end on 31st December

Kushinagar News: 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी ओटीएस योजना

Sat, 23 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
OTS scheme will end on 31st December
पडरौना। आठ नवंबर से चल रही एक मुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। पहले आओ ज्यादा पाओ के आधार पर चल रही इस योजना के वंचित लोगों को लाभ लेना चाहिए। ये बातें पडरौना विद्युत उपकेंद्र के एक्सईएन इंद्रराज यादव ने कहीं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक योजना के तहत भार के घरेलू, कामर्शियल, निजी नलकूप, निजी संस्थान, औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज में एवं विद्युत चोरी के प्रकरणों में जुर्माने की राशि में छूट दी जा रही है। विद्युत चोरी के प्रकरणों में जुर्माने का 45 प्रतिशत ही जमा कर चोरी के प्रकरण को समाप्त कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन में सरचार्ज पर 80 फीसदी और कामर्शियल कनेक्शन में सरचार्ज पर 60 फीसदी तक छूट दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed